पंचायतें हुई प्रशासकों के हवाले
देहरादून।।
शासन ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के प्रशासक पदों से निवर्तमान माननीयों को हटाते हुए अधिकारियों को प्रशासक बना दिया है। जिला पंचायत के प्रशासक जिलाधिकारी होंगे जबकि क्षेत्र पंचायत के प्रशासक सम्बन्धित एसडीएम होंगे। ग्राम पंचायतों के प्रशासक की जिम्मेदारी एडीओ पंचायतों के हवाले होंगे। सचिव पंचायत चंद्रेश यादव ने तत्सम्बन्धी आदेश जारी कर दिए हैं।







