#उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में मानसून सत्र आहूत किये जाने को लेकर बनी सहमति

Share Now

देहरादून।।

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक सम्पन्न हो गयी है।  बैठक में मानसून सत्र करवाये जाने के लिए सहमति हुई। सत्र के लिए तिथि और स्थान पर अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। उनका निर्णय ही अंतिम होगा।

उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली मंजूरी।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।
उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन के द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी। स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत।
एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *