#उत्तराखण्ड

भारी बारिश के मध्यनजर यात्रा 24 घण्टे के लिए रोकी

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है। जो यात्री जहां है उसे एहतियात के तौर पर वहीं रोका जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तरकाशी के बड़कोट इलाके में जगह जगह भूस्खलन होने से 9 मजदूरों के दबे होने की भी सूचना है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसे देखते हुए फिलहाल यात्रा को रोका गया है। पौड़ी गढ़वाल में 12 घण्टे में 70mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। गढ़वाल जिला प्रशाशन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है। मौसम खुलते ही यात्रा पुनः सुचारू की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *