#पौड़ी

सीडीओ ने किया सीएचसी घंडियाल व सहकारिता समूह का निरीक्षण

Share Now

पौड़ी।।
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश चंद्र गुणवंत ने गुरुवार को कल्जीखाल विखं के घंडियाल स्थित सामुदायिक का निरीक्षण किया। सीडीओ ने ओपीडी रजिस्टर में दवाईयों को अंकित न किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को दी जाने वाली प्रत्येक दवाई को अंकित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ गुणवंत ने सीएचसी में वार्ड बॉय व सफाई कर्मियों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया कि अविलंब सीएचसी घंडियाल में कर्मियों की तैनाती की जाए। सीडीओ ने सीएचसी में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जल संस्थान के ईई को दूरभाष पर निर्देशित भी किया।
इसके पश्चात सीडीओ ने घंडियाल में स्थित बुरांश सहकारिता समिति के कार्यालय व मशीनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं व एनआरएलएम व ग्रामोत्थान के अधिकारियों को समूह का बिज़नस बढ़ाने के निर्देश भी दिए, साथ ही सुझाव दिया कि क्षेत्र में सिट्रस फलों की अधिकता को देखते हुए सिट्रस का जूस निकालने व इसे मार्किट में बेचने को कहा। इस मौके पर बीडीओ कल्जीखाल श्री लखेड़ा, सीएचसी घंडियाल के चिकित्साधिकारी डॉ आशीष गुसाईं, ग्रामोत्थान के कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *