पौड़ी के आरव ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन

पौड़ी।
पौड़ी के आरव कठैत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पौड़ी का नाम रोशन किया हुआ है। 13 साल के आरव कठैत का चयन जपान में इसी वर्ष 13 अगस्त को होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अभी वे अपने पिता के पास रह कर मेरठ के एक निजी स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ रहे है 2022 में वे सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में पढ़ते थे। बाद में वे अपने पिता के पास चले गये। आरव कठैत मूल रूप से पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के कंडोल गांव के रहने वाले है। उनकी माता रश्मि कठैत जिलाधिकारी गढ़वाल के कार्यालय में बतौर पेशकार की नोकरी करती है। 12 साल के आरव कठैत ने कराटे की अंडर 13 वर्ष और 55 किलो भार की नेपाल में आयोजित प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मैडल और “काटा” में सिल्वर मेडल जीता था। आरव का चयन पूर्व में भी नार्वे , केलिफोर्निया, ऑस्लो में आयोजित प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों वश वे उसमें भाग नहीं ले पाये थे।