#कोटद्वार

कोटद्वार: जीएमओयू घोटाले के 9 आरोपी गिरफ्तार

Share Now

कोटद्वार।।

जीएमओयू लिमिटेड कोटद्वार में लगभग 2.50 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।  आरोपी पूर्व पदाधिकारी से लेकर कुल 09 कर्मचारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

आरोपियों द्वारा फर्जी बिल, मृत कर्मचारियों के नाम से निकासी, और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए किया गया गबन।

पेट्रोल पंप बिल्डिंग, कंप्यूटर मरम्मत, फर्नीचर मेंटेनेंस, दान-पूजा, बिजली-पानी खर्च जैसे मदों में फर्जी बिल।

मृत कर्मचारियों को जीवित दर्शाकर उनके नाम से वेतन निकासी
अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों के नाम पर काल्पनिक भुगतान।

सुनियोजित षडयंत्र के तहत किया गया करोड़ों का गबन किया गया, जिसका पौड़ी पुलिस की विवेचना में खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार किए गए 09 आरोपी:

पूर्व अध्यक्ष-जीत सिंह पटवाल, पूर्व जनरल मैनेजर- ऊषा सजवान, पूर्व कैशियर-अश्वनी कुमार, सहायक लेखाधिकारी-मंजीत सैनी, चैकिंग सेक्शन बाबू-अशोक कुमार, कैशियर-मुकेश कुमार, कैशियर-राजेश चन्द्र बुडाकोटी, पेट्रोल सेक्शन क्लर्क-वीरेन्द्र खन्तवाल, लेखा लिपिक-राकेश त्यागी ।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि किसी भी प्रकार के आर्थिक अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कानून से ऊपर कोई नहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *