#कोटद्वार

कोटद्वार में खुलेगा पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र

Share Now

 

●जिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण●

कोटद्वार।।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झंडीचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर व नंदीशाला की निर्माणाधीन भूमि का जायजा लिया।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की उपयोगिता की पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), सिम्मलचौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में महिला नशा मुक्ति केंद्र खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र होगा, जो किशोरियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने काशीरामपुर तल्ला में 135 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *