#हरिद्वार

चंडी देवी के महंत को लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Share Now

हरिद्वार।

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में दर्ज एक मुकदमें के तहत कार्रवाई करते हुए चंडी देवी मंदिर के महंत को गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा है कि महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। और बुधवार को स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

हरिद्वार के एसएसपी पी डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गयी।

उन्होंने वताया की पंजाब में दर्ज छेड़खानी के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *