यमुनोत्री: कांग्रेस नेता विजयपाल ने किया मौन सत्याग्रह
उत्तरकाशी।
यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में प्रदेश कांगेस के वरिष्ठ नेता ने अपने सहयोगियों के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री की विभिन्न मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके एक दिवसीय “मौन सत्याग्रह आंदोलन” किया। इस आंदोलन को यमुनोत्री क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी महावीर पंवार “माही” ने अपना समर्थन और सहयोग प्रदान किया है। मौन सत्याग्रहियों की मांग है कि
यमुनोत्री धाम के निकट मुख्य पड़ाव राना चट्टी में संचालित शराब की दुकान तत्काल बंद होनी चाहिए।
यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में संचालित अवैध शराब, मीट, मांस,अंडा की बिक्री पर तत्काल कठोर कार्रवाई कर अंकुश लगाया जाये।
यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा जानकी चट्टी में प्रत्येक घोड़ा-खच्चर संचालक से जानकीचट्टी से यमुनोत्री के प्रति चक्कर में वसूल किये गये 50/- रूपये बीमा शुल्क के एवज में अब तक यात्रा काल में मरने वाले प्रति घोड़े-खच्चर की तय बीमा राशि 50000/-(पच्चास हजार रुपए) तत्काल दिया जाय। यमुनोत्री धाम में कार्यदायी संस्था जिला पंचायत उत्तरकाशी की कुली ऐजेंसी द्वारा डंडी-कंडी/घोड़ा-खच्चर के डेली रोटेशन का संचालन क्रमशः और ईमानदारी से अनुशासित तरीके से किये जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। यह भी मांग की गई कि यमुनोत्री धाम में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर मास्टर प्लान से मंदिर परिसर एवं सुरक्षित रास्ते तथा जानकीचट्टी में आधुनिक वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य और यमुना तट पर स्नान घाटों के निर्माण के साथ अच्छी गुणवत्ता के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जायें।
इस अवसर पर समाजसेवी महावीर पंवार माही, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीश कुमार, अरविंद रावत, रिषभ कुमार, गौतम पंवार, सुनिल दास आदि सम्मलित रहे।





