#पौड़ी

एचएनबी गढ़वाल विवि को नई पहचान दिलाएंगे: प्रो0 रौथाण

Share Now

पौड़ी।

    • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में स्वामी विवेकानंद मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण ने किया। समारोह में लोक गायक अमित सागर ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी परिसर में उन्होंने पढ़ाई की है। यह आज मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि यहां मुख्यअतिथि के रूप में आने का सौभाग्य मिला है। कहा कि विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र राणा, विधायक राजकुमार पोरी, एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री ऋषभ रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिरुचि नौटियाल, परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैराला, पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *