#पौड़ी

समाज व राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान अहम: तीरथ रावत

Share Now

पौड़ी।।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महिला शसक्तीकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। तीरथ ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कल्जीखाल विकास खंड मुख्यालय में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने संवोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान किया गया। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत भी ब्लॉक की 500 महिलाओं को भी मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक लैंसडौन दिलीप रावत महंत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने भी महिलाओं को संवोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान गढ़कला सांस्कृतिक मंच पौड़ी व लोकगायक अनिल बिष्ट व हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने भी उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन किया।

इस मौके पर कल्जीखाल की प्रमुख/प्रशासक बीना राणा, द्वारीखाल के प्रमुख/ प्रशासक महेंद्र राणा, जिला विकास अधिकारी मानवेन्द्र कौर, खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल जीपी लखेड़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगम्बर रावत पोली व त्रिभुवन उनियाल ने संयुक्त रूप से किया।

पौड़ी नगर में आभूषण का एकमात्र विश्वसनीय केंद्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *