#पौड़ी

पौड़ी: नगर की पहली महिला पालिका अध्यक्ष ने ली शपथ

Share Now

पौड़ी।

नगर पालिका पौड़ी में 68 साल में अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार कोई महिला आसीन हुई है। हालांकि 2007 में भूमा देवी कुछ माह के लिए कार्यवाहक पालिका अध्यक्ष रही थी। नगरपालिका परिषद का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। पौड़ी जो कि गढ़वाल जिले का मुख्यालय भी है को 1949 के आसपास नोटिफाइड किया गया था ,और बाद में 1957 में इस शहर में नगरपालिका अस्तित्व में आई थी। नौ गांवो को मिलाकर इसे नगरपालिका का स्वरूप दिया गया। इस नगरपालिका पौड़ी के पहले अध्यक्ष कै0 (सेवानिवृत्त) औतार सिंह रमोला बने थे। इसके बाद डब्लूसी चौफिन, बिशाल सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी, कुंजबिहारी नेगी, यशपाल बेनाम, गणेश नेगी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा पालिकाध्यक्ष बने। इस पालिका में 3 बार पालिका अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत उर्फ बेनाम रहे। इस पालिका परिषद को बीच बीच में 10 सालों तक प्रशासकों द्वारा भी चलाया गया। 68 साल में पहली बार इस पालिका को महिला के लिए आरक्षित किया गया। राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच और निर्दलीय महिला उम्मीदवारों के बीच हुये चुनाव में स्थानीय महिला हिमानी नेगी ने सबको पछाड़ कर पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरब हासिल कर लिया। शुक्रवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण के बाद हिमानी नहीं विधवत पालिका अध्यक्ष बन गई है। पिछले एक दशक से अधिक समय से एक ही ब्यक्ति के पालिका अध्यक्ष रहने के कारण इस समय पालिका सारा ढर्रा डिरेल हुआ हुआ है। निर्दलीय अध्यक्ष हिमानी को पालिका के कामकाज को ढर्रे पर लाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि इस बार इस परिषद के 11 वार्डों के सदस्यो में अधिकांश युवा है, जिनमें ऊर्जा के साथ आगे राजनीतिक भविष्य के सपने भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *