पौड़ी: केशर सिंह सहित 9 पदाधिकारियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता
पौड़ी॥
नगर पालिका परिषद पौड़ी में अध्यक्ष व वार्ड मेंबर के पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे 8 पदाधिकारियों को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को भी भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने इन पदाधिकारियों को पार्टी संविधान का उल्लंघन का दोषी बताते हुए यह कार्रवाई की। निष्कासित किये गए पदाधिकारियों में केशर सिंह नेगी, कुसुम चमोली, बीरा भंडारी, प्रियंका थपलियाल, शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, राकेश गौरशाली, रंजना व प्रियंका बहुगुणा शामिल हैं।