#पौड़ी

लैंसडौन: बारात का वाहन खाई में जा गिरा, 3 की मौत

Share Now

पौड़ी। तहसील लैंडसडाउन में गुनीयाल से बसड़ा गई बरात का मैक्स वाहन वापस लौटते समय नौगांव (जयहरीखाल) के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो गई! जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई और बाकी लोग घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव और राहत कर्मी घटना स्थल पर पहुँचे। घायलों को नजदीकी स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगो ने तुरंत मौके पर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर बेस हॉस्पिटल कोटद्वार भेजा गया है जिनमे कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की बसडा गांव से बारात वापस गुनियाल गांव आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी खाई में जा गिरी जिसमे एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है वहीं घायलों का हाल जानने के लिए विधायक दलीप रावत भी हॉस्पिटल पंहुच गए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *